Maharashtra: 'महिलाओं के जगने का समय आ गया...', करंजे के खिलाफ टिप्पणी करने पर सुनील राउत पर बरसीं शाइना एनसी
शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार ने कथित तौर पर 27 अक्तूबर को उपनगरीय विक्रोली के टैगोर नगर इलाके में एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी की थी। बाद में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) विधायक सुनील राउत प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता सुवर्णा करंजे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके फंस गए हैं। इस मामले पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब मुंबा देवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने राज्यसभा सांसद संजय राउत के भाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सम्मान करते हैं। वही दूसरी तरफ हमारे पास महा विनाश अघाड़ी है, जो हमें वस्तुओं के रूप में बुलाता है।
बता दें, सुनील राउत और करंजे मुंबई की विक्रोली विधानसभा सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।
यह है मामला
शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार ने कथित तौर पर 27 अक्तूबर को उपनगरीय विक्रोली के टैगोर नगर इलाके में एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी की थी। बाद में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। करंजे की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को सुनील राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 79 (महिला की गरिमा का अपमान) भी शामिल है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
क्या बोलीं शाइना एनसी?
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, 'सुनील राउत ने जो बयान दिया वो उनकी पिछड़ी सोच को दिखाता है। वे हमें बकरी और माल कहकर बुलाते हैं। इसी से उनके दिमाग और सोच के बारे में देखा जा सकता है। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। आपके पास एक ऐसा मुख्यमंत्री है, जो लड़की बहिन योजना से हमें सशक्त करता है। वहीं दूसरी तरफ महा विनाश अघाड़ी है, जो हमें वस्तुएं की तरह बुलाया जाता है। महाराष्ट्र की महिलाओं को इस असंवेदनशील बयान के खिलाफ जगने का समय आ गया है। कांग्रेस बिल्कुल चुप है। हम 20 नवंबर को इसका करारा जवाब देंगे।'
नारी शक्ति हमारी आबादी का आधा हिस्सा: प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। नारी शक्ति हमारी आबादी का आधा हिस्सा है। आज हम सबसे आगे आ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 'लड़की बहन' जैसी योजनाएं जारी की हैं, यह सिर्फ पैसे के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए है। पीएम मोदी ने 10 साल में महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। अन्य दलों ने लंबे-चौड़े दावे किए, लेकिन कभी लागू नहीं किया। 2029 में, लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए संवैधानिक संशोधन किए गए हैं। परिसीमन के बाद इसे लागू किया जाएगा।'
भाई के बचाव में आए राउत
वहीं, संजय राउत ने कहा, 'रहने दो। केवल एक मामला दर्ज किया गया है। चुनाव के दौरान हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, फिर हमें भी जेल भेजा जाएगा। हम इन सब से डरने वाले नहीं हैं। हम 23 नवंबर के बाद उनका पूरा हिसाब चुकता कर लेंगे।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.