फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahid Afridi praised Rahul Gandhi, BJP attacked, said- Congress leader is dear to Pakistan

BJP: शाहिद अफरीदी ने की राहुल गांधी की तारीफ, भाजपा ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेता पाकिस्तान के प्रिय

Tue, 16 Sep 2025 08:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 16 Sep 2025 08:17 PM IST
सार

शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की सकरात्मक सोच की प्रशंसा की थी। उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना की थी। अफरीदी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रिय रहे हैं। शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Shahid Afridi praised Rahul Gandhi, BJP attacked, said- Congress leader is dear to Pakistan
राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को राहुल गांधी की तारीफ की। इसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान के प्रिय हैं। पाकिस्तान के लोग उन्हें अपना नेता चुन सकते हैं। शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की सकरात्मक सोच की प्रशंसा की थी। उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना की थी। 
विज्ञापन


अफरीदी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रिय रहे हैं। शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हाफिज सईद के बाद अब शाहिद अफरीदी आतंकवाद समर्थक और भारत विरोधी ने राहुल गांधी की प्रशंसा की। इसमें कोई आश्चर्य नहीं! भारत से नफरत करने वाले हर व्यक्ति को राहुल गांधी और कांग्रेस में एक सहयोगी मिल जाता है। सोरोस से लेकर शाहिद तक... कांग्रेस = इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कट्टर हिंदू-द्वेषी शाहिद अफरीदी जो भारत के खिलाफ जहर उगलने और कश्मीर को पाकिस्तान में शामिल करने का सपना देखने का कोई मौका नहीं छोड़ते, अचानक राहुल गांधी की प्रशंसा करने लगे हैं। अफरीदी कहते हैं कि राहुल पाकिस्तान के साथ बातचीत चाहते हैं, जबकि वह पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति की तुलना गाजा में इस्राइल की कार्रवाई से करके प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों है कि हर भारत-विरोधी व्यक्ति राहुल गांधी में अपना दोस्त ढूंढ लेता है? जब भारत के दुश्मन आपकी जय-जयकार करने लगते हैं, तो भारत के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि आपकी वफादारी किस ओर है।


कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा के हमलों पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ अफरीदी की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से सवाल पूछने में शर्म आनी चाहिए, जबकि वह खुद उनसे संबंध बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed