फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahbaz Sharif repeated Nawaz will be the next PM of Pakistan Imran Khan removed from post of PTI president

Pakistan Politics: शहबाज ने दोहराया- नवाज होंगे पाकिस्तान के अगले पीएम; इमरान पीटीआई अध्यक्ष पद से हटाए गए

Mon, 07 Aug 2023 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Aug 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Shahbaz Sharif repeated Nawaz will be the next PM of Pakistan Imran Khan removed from post of PTI president
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और इमरान खान। - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की सियासत में उठापटक का दौर जारी है। इस दौरान सोमवार को भी बयानबाजी और कार्रवाइयों का दौर जारी रहा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर दोहराया कि अगर नवंबर में देश में चुनाव के बाद सत्तारूढ़ पीएमएल-एन सत्ता में लौटती है, तो उनके भाई नवाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक और कार्रवाई की गई। चुनाव आयोग ने उन्हें उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष पद से हटा दिया। इमरान को तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें पांच साल के लिए चुनाव लड़ने से भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन


पहले जानते हैं शहबाज ने क्या कहा
शहबाज शरीफ ने रविवार शाम लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कसूर में एक सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय नवाज शरीफ नवंबर 2019 से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे हैं। उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे। शहबाज शरीफ ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वह लोगों की उसी तरह सेवा करेंगे, जैसे उन्होंने पहले की थी। उनके बड़े भाई चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। वे कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देकर देश की किस्मत बदल देंगे।
विज्ञापन


इमरान को अटक जेल से अदियाला स्थानांतरित करने की मांग
इमरान खान की पार्टी ने सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को पंजाब प्रांत की अटक जेल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में स्थानांतरित करने की मांग की। याचिका में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के वकील ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अपदस्थ प्रधानमंत्री को वहां स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, जहां ए-श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार, वकीलों और उनके चिकित्सक डॉ. फैसल सुल्तान को उनसे मिलने की इजाजत दी गई। अपने वकीलों, कानूनी टीम और परिवार से मिलना पार्टी अध्यक्ष का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान को हुई थी तीन साल की जेल
इमरान खान (70) को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने और तीन साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद बीते शनिवार को लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी प्रमुख खान सरकारी उपहारों की बिक्री को छिपाने के अपराध में अटक जेल में बंद हैं। इस्लामाबाद में एक सत्र अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed