गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग बंद करने की अपील की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महिलाओं से अपील की कि वे खरीदारी के लिए प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करना बंद करें और इसके बजाए लंबे समय तक चलने वाले कपड़े के थैले प्रयोग करें। शाह ने कहा कि कपड़े के थैले प्रयोग करने से महिलाएं पुराने फैशन की लग सकती हैं लेकिन इस प्रकार की पहल प्लास्टिक प्रदूषण से पृथ्वी को बचाने में मददगार होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण को बचाने की कोशिश के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उत्पादन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। शाह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत’ का संकल्प लिया है, लेकिन प्लास्टिक इस संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है।
शाह ने कहा, इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे दो अक्टूबर (महात्मा गांधी की जयंती) से प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन आरम्भ करें। उन्होंने कहा, मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते समय प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा।
शाह ने अहमदाबाद में 10 लाख पेड़ लगाने की मुहिम पूरी होने के अवसर पर अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। शाह ने अपने संबोधन से पहले एक पौधा लगाया और एएमसी द्वारा नव अधिग्रहित शहर की आठ विद्युत चालित बसों को हरी झंडी दी।
गुजरात के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। गांधीनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। शाह ने ककहा कि उरी हमले के बाद हमने एयर स्ट्राइक के जरिए साबित किया कि हम शांति चाहते हैं लेकिन सुरक्षा से खिलावाड़ मंजूर नहीं। पुलवामा के बाद भी हमने यही किया।
HM Amit Shah at Pandit Deen Dayal Upadhyay Petroleum University in Gandhinagar: After Uri we carried out air strike & showed world we support peace but won't tolerate threat to our security. We carried out air strikes after Pulwama & made it clear no one can violate our borders. pic.twitter.com/FjkB7YcfpD
— ANI (@ANI) August 29, 2019