फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shah and doval meets hour before pulls out of an alliance with PDP on which owaisi raises question

समर्थन वापस लेने से कुछ घंटे पहले अजीत डोभाल और अमित शाह की हुई मुलाकात, ओवैसी ने उठाए सवाल

Tue, 19 Jun 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 Jun 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
shah and doval meets hour before pulls out of an alliance with PDP on which owaisi raises question
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : SELF

जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने से कुछ घंटों पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि शाह से डोभाल ने कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की है। उनकी इस मुलाकात पर हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन

 
ओवैसी ने कहा, 'हम जानना चाहते हैं, देश जानना चाहता है कि एनएसए और राजनीतिक पार्टी के मुखिया के बीच क्या बातें हुईं? आखिर क्यों एनएसए ने सत्ताधारी पार्टी के साथ मुलाकात की। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से मुलाकात क्यों नहीं की?'
विज्ञापन


डोभाल से मुलाकात करने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने कश्मीर की महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। भाजपा का कहना है कि उसने देशहित में यह फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल कुछ मंत्रियों को भी इस बैठक में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन तोड़ने से पहले एनएसए प्रमुख से भी बातचीत की गई थी। डोभाल और शाह के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए प्लान भी बनाए गए हैं।  सूत्रों के मुताबिक, बैठक में डोभाल ने कहा कि घाटी में आतंकियों का सफाया करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा चुका है।

डोभाल की मानें तो रमजान के एक महीने के दौरान लागू रहे संघर्ष विराम के बाद अब सेना एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ सीमा पर तैनात है। घाटी में शांति बनाए रखने के लिए सरकार और सेना मिलकर कई पहलुओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed