फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shack workers held for assaulting veterinarians at Goa beach news in hindi

Goa: कैंडोलिम बीच पर टहल रहे तीन डॉक्टरों पर हमला करने के आरोप में दो श्रमिक गिरफ्तार, बचाव में आई मालकिन

Mon, 14 Oct 2024 01:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 14 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

श्रमिकों की गिरफ्तारी के बाद एक महिला झोपड़ी मालिक ने बताया कि डॉक्टरों ने खुद उन के साथ लड़ाई शुरू की थी। श्रमिक समुद्र तट पर झोपड़ी बनाने में व्यस्त थे। महिला ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें देखा गया कि एक महिला फर्श पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पियां कर रही थी।

विज्ञापन
shack workers held for assaulting veterinarians at Goa beach news in hindi
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में एक समुद्र तट पर टहल रहे तीन पशु चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में झोपड़ी में काम करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह घटना उत्तरी गोवा जिले के कैंडोलिम बीच में 11 अक्तूबर को रात के साढ़े 11 बजे घटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि तीन स्थानीय डॉक्टरों पर हमला करने के आरोप में 24 और 26 साल के दो समुद्र तट पर झोपड़ी में काम करने वाले श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


श्रमिकों की गिरफ्तारी के बाद एक महिला झोपड़ी मालिक ने बताया कि डॉक्टरों ने खुद उन के साथ लड़ाई शुरू की थी। श्रमिक समुद्र तट पर झोपड़ी बनाने में व्यस्त थे। महिला ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें देखा गया कि एक महिला फर्श पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पियां कर रही थी। एक महिला डॉक्टर द्वारा आधी रात को दर्ज शिकायत में बताया गया कि झोपड़ी की मालकिन और श्रमिक उसे गालियां दे रहे थे और उसके दो पुरुष दोस्तों पर बांस के डंडे से हमला करने लगे, जिसमें दोनों डॉक्टरों के सिर और पीठ पर चोट भी आई। आरोपी ने महिला डॉक्टर को धक्का भी मारा। 
विज्ञापन


विवाद तब शुरू हुआ जब एक श्रमिक ने महिला डॉक्टर पर विवादित टिप्पणी की। दरअसल, तीनों डॉक्टर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी सात-आठ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed