{"_id":"6592866b363e1825e200d46c","slug":"sfi-leader-members-booked-for-burning-effigy-of-governor-khan-in-kerala-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष के. अनुश्री समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, राज्यपाल का पुतला जलाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष के. अनुश्री समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, राज्यपाल का पुतला जलाने का आरोप
Mon, 01 Jan 2024 03:01 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 01 Jan 2024 03:01 PM IST
सार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि एसएफआई नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147 और 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नए साल के मौके पर बीच पर राज्यपाल के 30 फीट के पुतले पर आग लगाने के आरोप में कन्नुर पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
SFI state president K. Anusree
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने एसएफआई राज्य अध्यक्ष के. अनुश्री समेत आठ लोगों के खिलाफ पय्यम्बलम बीच के पास रविवार की शाम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के विशाल पुतले पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि एसएफआई नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147 और 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नए साल के मौके पर बीच पर राज्यपाल के 30 फीट के पुतले पर आग लगाने के आरोप में कन्नुर पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया है। राज्यपाल के पुतले को के. अनुश्री ने जलाया था, उनके साथ अन्य सदस्य उस दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
राज्य के कुछ विश्वविद्यालयों की सीनेट में राज्यपाल द्वारा की गई नियुक्तियों के मुद्दे पर उनके, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और एसएफआई के बीच बहस हुआ। राज्यपाल का कहना है कि अब विश्वविद्यालयों में मुख्यमंत्री और एसएफआई का नियंत्रण नहीं होने के कारण उनके ऊपर हमले किए जा रहे हैं।