फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sexual harassment Case : Actress Bhavna Menon expressed pain on Instagram, said I am not criminal, yet my identity is being suppressed for five years

यौन उत्पीड़न मामला : अभिनेत्री ने बयां किया दर्द, बोलीं- मैं अपराधी नहीं, फिर भी पांच साल से दबाई जा रही मेरी पहचान

Tue, 11 Jan 2022 05:43 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Jan 2022 05:43 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment Case : Actress Bhavna Menon expressed pain on Instagram, said I am not criminal, yet my identity is being suppressed for five years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

समाज की संकुचित सोच के चलते अक्सर यौन हमलों की पीड़िताएं पहचान छिपाकर रहती हैं और अपराधी खुलेआम जिंदगी जीते हैं। इस बुराई की जड़ें समाज में कितनी गहराई तक उतर चुकी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मशहूर अभिनेत्री भी पांच वर्ष से अपनी पीड़ा दबाए बैठी रही और हमले के आरोपी उसके अस्तित्व को मिटाने की कोशिशें करते रहे।

विज्ञापन


समाज की इस विकृति को चुनौती देते हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री भावना मेनन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि वे अपराधी नहीं फिर भी फिल्म इंडस्ट्री से उनकी पहचान मिटाने की कोशिशें की जा रही हैं। उनके साथ काम करने वाले ही एक अभिनेता ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनपर हमला कराया और उन्हें यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया।

विज्ञापन

दस आरोपी गिरफ्तार, बाद में जमानत पर छूटे
केरल पुलिस ने दस आरोपियों में सात को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दिलीप को भी जमानत मिल चुकी है।

शूटिंग से लौटते वक्त अगवा कर किया हमला, वीडियो भी बनाया
घटना 17 फरवरी, 2017 की है, जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद घर जाने के लिए अपनी कार में बैठी तो कुछ लोगों ने उन्हें उनकी ही कार में बंधक बनाकर अगवा कर लिया और करीब दो घंटे तक चार लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री ने किसी तरह जान बचाई। अभिनेता दिलीप पर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण मामले का आरोप लगाया।

विज्ञापन

अंजाम तक लडूंगी न्याय की लड़ाई
भावना ने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, न्याय की इस लड़ाई में मैं अकेली नहीं हूं। उम्मीद करती हूं कि गलत करने वालों को सजा दिलाने के लिए किसी को भी मेरी तरह जूझना नहीं पड़े, मैं इसे अंजाम तक ले जाकर रहूंगी।

यौन हमले की पीड़िता होने और उस पीड़ा को लेकर जीने का सफर आसान नहीं है। यौन हमले के बोझ तले पांच साल से मेरी पहचान दबाई जा रही है। मैंने अपराध नहीं किया है, फिर भी मुझे ही अपमानित कराने के प्रयास किए गए। -भावना, अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed