फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several died as heavy rains lash parts of Maharashtra; alert issued for coastal districts

Maharashtra: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से आठ की मौत, रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी

Sun, 15 Jun 2025 05:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। रत्नागिरी और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

विज्ञापन
Several died as heavy rains lash parts of Maharashtra; alert issued for coastal districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हो गई है। इनमें से अधिकतर मौतें आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने तटीय जिलों रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाट इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पैसों के लालच में न आएं, एकजुट रहें', निकाय चुनाव से पहले उद्धव की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में सुबह 11 बजे तक रत्नागिरी में सबसे अधिक 88.1 मिमी बारिश हुई। इसके बाद रायगढ़ में 65.3 मिमी, सिंधुदुर्ग में 43.8 मिमी, ठाणे में 29.6 मिमी और यवतमाल में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।


अधिकारियों के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अब तक कुल आठ लोगों की जान जा चुकी है और 10 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई है। मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती जिलों से लोगों की मौत की खबर आई है।

ये भी पढ़ें: भारत में अवैध रूप से रह रहे आठ म्यांमार नागरिकों को दो साल की सजा, जेल से छूटने पर होगा निर्वासन

कोकण क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से रत्नागिरी जिले की जगबुड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, नदी के किनारे बसे खेड़, अलसुरे, चिंचघर और प्रभुवाडी गांवों पर खतरा बढ़ सकता है अगर जलस्तर और अधिक बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed