फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't fall for monetary offers to switch sides, stay united: Uddhav to party workers

Maharashtra: 'पैसों के लालच में न आएं, एकजुट रहें', निकाय चुनाव से पहले उद्धव की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील

Sun, 15 Jun 2025 04:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पैसों के लालच में आकर पार्टी न बदलें और निकाय चुनाव को लेकर एकजुट रहें। पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं की एकता में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई को कॉर्पोरेट के हाथों बेचने की साजिश हो रही है। 

विज्ञापन
Don't fall for monetary offers to switch sides, stay united: Uddhav to party workers
उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पाला बदलने के लिए मिलने वाले पैसों के लालच में न आएं और मुंबई के हित में एकजुट रहें। उनका यह बयान में महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले आया है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव भी शामिल है। ये चुनाव इस साल के अंत तक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


जून 2022 में शिवसेना का बंटवारा हुआ था, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक गुट ने बगावत की और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के शाखा प्रमुखों के साथ बंद कमरे में बैठक की। सूत्रे ने बताया कि इस बैठक में ठाकरे ने कहा कि शाखा प्रमुख और जमीनी स्तर के अन्य कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उनकी एकता और मेहनत की वजह से ही शिवसेना ने मुंबई में पहले चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के आठ नागरिकों को दो साल की जेल, रिहाई के बाद होगा निर्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नगरपालिका चुनाव के लिए एकता बहुत जरूरी है। हो सकता है कि आपको पैसे का लालच देकर दूसरी पार्टी में जाने को कहा जा रहा हो लेकिन सोचिए, ये पैसे कितने समय तक चलेंगे? जो लोग उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) को खत्म करना चाहते हैं, उनकी केवल व्यापारिक सोच है। वह मुंबई को कॉर्पोरेट को बेच देना चाहते हैं। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग पैसों के चक्कर में फंस रहे हैं, वे यह नहीं समझते कि उन्हें सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है और बाद में फेंक दिया जाएगा। ठाकरे ने शाखा प्रमुखों से कहा कि वे बीएमसी के सभी 227 वार्डों में लोगों से संपर्क करें, जमीनी स्तर पर नेटवर्क को मजबूत करें और जनता से सीधे जुड़ें। स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने राज्य की सभी 29 नगरपालिकाओं में वार्डों के परिसीमन(डीलिमिटेशन) का आदेश जारी किया है, जिसमें मुंबई भी शामिल है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed