फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi

Kolkata Fire: जिस होटल में आग से गई 15 जानें, वहां 42 कमरों में रुके थे 88 लोग; बचने के लिए बालकनी से कूदे कई

Wed, 30 Apr 2025 09:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते समय कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि शहर के मच्छुआपट्टी इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक पहचान हो चुकी है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रत्येक मृतक के करीबी संबंधी को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विशाखापत्तनम में हादसा: भारी बारिश से मिट्टी धंसी, चंदनोत्सवम के टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों पर गिरी दीवार
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कल रात की आग में 15 लोगों की मौत हुई है, इनमें एक महिला, एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि होटल में शाम करीब साढ़े सात बजे आग लगने की सूचना मिली, जहां इमारत के 42 कमरों में 88 लोग रह रहे थे। आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया। 

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आखिरकार सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमारी फोरेंसिक टीम इमारत की जांच करेगी। इमारत को चारों ओर से घेर लिया गया है।

Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का एलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, 'कोलकाता में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।' 

Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया
कोलकाता पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, जिसे चारों ओर से घेर लिया गया है। कम कीमत वाले ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। 

यह भी पढ़ें- Kolkata Hotel Fire: जलने की हल्की गंध से हुई शुरुआत, देखते ही देखते दर्जनों मेहमानों के लिए खौफनाक बन गई रात

Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन
राज्य मंत्री सुजीत बोस ने पीटीआई को बताया कि कल रात लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है। इस त्रासदी के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

भाजपा ने ममता सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर राज्य की राजधानी में आग की त्रासदी के दौरान दीघा में जगन्नाथ धाम के एक दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। मजूमदार ने कहा, 'कल, बुर्राबाजार में लगी भीषण आग में निर्दोष लोगों की जान चली गई। कई और लोग अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री ने चुप रहना चुना और दीघा में अपने धार्मिक कार्यक्रम को जारी रखा।

Kolkata Hotel Fire accident at least 15 killed rescue operation underway news in Hindi
कोलकाता के होटल में आग - फोटो : PTI

धार्मिक दिखावा एक बार फिर शासन पर हावी
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उनकी सहानुभूति की कमी और उनके प्रशासन की विफलता उजागर होती है। जब असहाय नागरिक आग की लपटों में फंसे हुए थे और दर्द में मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दोहन करने में व्यस्त थीं। उनका साल भर का तुष्टिकरण और चुनाव के समय धार्मिक दिखावा एक बार फिर शासन पर हावी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed