Kolkata Hotel Fire: जलने की हल्की गंध से हुई शुरुआत, देखते ही देखते दर्जनों मेहमानों के लिए खौफनाक बन गई रात
कोलकाता में लगी भीषण आग पर 10 दमकल गाड़ियों ने करीब 10 घंटे में काबू पाया। मंगलवार शाम को लगी आग बुधवार सुबह बुझी। घटना में 11 पुरुष, एक महिला, एक लड़के और एक लड़की सहित 15 लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मच्छुआपट्टी इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने की घटना हल्की सी गंध से शुरू हुई। देखते ही देखते होटल में मौजूद दर्जनों मेहमानों के लिए यह खौफनाक रात बन गई। आग में एक महिला और दो बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार को शाम 7:30-आठ बजे के आसपास भीड़भाड़ वाले बुर्राबाजार इलाके में लगी। देखते ही देखते 42 कमरों में 88 लोगों के साथ छह मंजिला बजट होटल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में गलियारों में घना धुआं फैल गया, जिससे मेहमानों की आंखों में जलन होने लगी और उनके लिए आंखें खेलना नामुमकिन हो गया। धीरे-धीरे उनका दम घुटने लगा। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
मुर्शिदाबाद के एक व्यापारी अब्दुल करीम ने कहा, 'जब बिजली चली गई, तब मैं दूसरी मंजिल पर था। मैंने दरवाजा खोला और देखा कि धुआं अंदर आ रहा है। लोग चिल्ला रहे थे और भाग रहे थे। मैंने दूसरे दरवाजे खटखटाने की कोशिश की।'
यह भी पढ़ें- Kolkata Fire: जिस होटल में आग से गई 15 जानें, वहां 42 कमरों में रुके थे 88 लोग; बचने के लिए बालकनी से कूदे कई
कोई अपनों को तलाश रहा था, कोई चौथी मंजिल से कूदा
प्रत्यक्षदर्शियों ने दहशत के दृश्य समाचार एजेंसी से साझा किए। कुछ मेहमानों को खिड़कियों से बाहर झुककर मदद के लिए चिल्लाते देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग में लापता होने से पहले एक लड़का कथित तौर पर अपनी मां को पुकार रहा था और एक व्यक्ति भागने के लिए चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया।
11 पुरुषों, एक महिला, एक लड़के और एक लड़की सहित 15 लोगों की मौत
10 दमकल गाड़ियों ने करीब 10 घंटे तक आग पर काबू पाया और आखिरकार बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने ऊपरी मंजिलों से कई लोगों को बचाया, लेकिन कई लोगों को बचाया नहीं जा सका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में 11 पुरुषों, एक महिला, एक लड़के और एक लड़की सहित 15 लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें- विशाखापत्तनम में हादसा: भारी बारिश से मिट्टी धंसी, चंदनोत्सवम के टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों पर गिरी दीवार
इमारत को सील कर दिया गया
आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इमारत को सील कर दिया गया है। हमारी फोरेंसिक टीम इसकी गहन जांच करेगी। दुकानों और गोदामों वाले वाणिज्यिक क्षेत्र मच्छुआपट्टी के आसपास की गलियां बुधवार की सुबह बंद रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.