{"_id":"624637851c0ff702ff2c8bff","slug":"seven-teachers-suspended-for-allowing-examination-in-hijab-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: हिजाब में परीक्षा की अनुमति देने पर सात शिक्षक निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: हिजाब में परीक्षा की अनुमति देने पर सात शिक्षक निलंबित
Fri, 01 Apr 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:51 AM IST
सार
कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गबाग जिले में हिजाब लगाए छात्राओं को 10वीं की बोर्ड परीक्षा की अनुमति देने के आरोप में 7 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ये शिक्षक सीएस पाटिल स्कूल में परीक्षा निरीक्षक थे। केंद्र अधीक्षक का जिम्मा संभाल रहे दो शिक्षकों को भी निलंबित किया गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हिजाब या शांति-सौहार्द को खतरा बनने की आशंका वाले किसी भी कपड़े को पहनने पर लगाई गई सरकारी रोक के खिलाफ उडुपी राजकीय प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की याचिका कर्नाटक हाईकोर्ट से खारिज हो गई थी। हिजाब को इस्लाम का जरूरी हिस्सा मानने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म नियमों का पालन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
आरएसएस नेता ने कहा यूनिफॉर्म का पालन नहीं कर सकते तो देश छोड़ दें
हिजाब विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट ने शैक्षणिक संस्थानों में तय यूनिफॉर्म पहनने से मना करने वाले छात्रों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया का सबसे धर्मनिरपेक्ष देश है।
अगर वे यहां के नियमों का पालन नहीं कर सकते तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। वह बुधवार को मैंगलोर विश्वविद्यालय के मंगलगंगोत्री परिसर में स्नातकोत्तर छात्र परिषद का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत ने सभी को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की है और सभी धर्मों के लोगों को स्वीकार किया है।