{"_id":"5e5369ad8ebc3ef3d8642f6f","slug":"seven-houses-of-bjp-supporters-vandalised-and-set-on-fire-in-jalpaiguri-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प, सात घरों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प, सात घरों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
Mon, 24 Feb 2020 11:44 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जलपाईगुड़ी
पीटीआई, जलपाईगुड़ी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के समर्थकों के बीच आए दिन झड़प की खबरें आती रहती है। ताजा मामला जलपाईगुड़ी जिले का है जहां टीएमसी समर्थकों ने भाजपा समर्थकों के सात घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को घटनास्थल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार को मैनगुरी इलाके के हुस्लूरदंगा गांव में एक स्थानीय टीएमसी नेता का शव पहुंचने के बाद यह घटना हुई। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी होने की वजह से इस आरोप को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के मलिक हाटबूथ के अध्यक्ष भोमबोल घोष पर 14 फरवरी को हुस्लूरदंगा बाजार में धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल घोष को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय टीएमसी नेता मनोज राय ने आरोप लगाया कि इस हमले में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। भाजपा जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि घोष का शव रविवार को हुस्लूरदंगा लाया गया था इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों के सात घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धेनधूप शेरपा के नेतृत्व में एक बड़ी टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया है।