फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven BJP workers arrested for attack on CPI (M) office

भाजपा के सात कार्यकर्ता गिरफ्तार, माकपा कार्यालय पर हुआ था हमला

Tue, 21 Nov 2017 04:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
seven BJP workers arrested for attack on CPI (M) office

माकपा जिला कमेटी पर हमला करने के मामले में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को रविवार रात हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। माकपा जिला कमेटी कार्यालय पर रविवार रात पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


वामपंथी आंदोलन के संस्थापक पी कृष्णा की शीशे में बंद मूर्ति भी पथराव की वजह से क्षति ग्रस्त हो गई थी। इस घटना से ठीक पहले इस क्षेत्र से भाजपा का एक जुलूस निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पुलिस उप महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने सोमवार को कहा कि रविवार रात राज्य की राजधानी में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद राजधानी में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा माकपा कार्यालय पर पथराव की बात से इनकार किया है। भाजपा के जिला इकाई अध्यक्ष एस सुरेश ने दावा किया है कि भाजपा का जुलूस इस क्षेत्र से गुजर जाने के बाद यह घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed