फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serial killer Cyanide Mohan sentenced to life imprisonment in 19th case, murder of 20 women

सीरियल किलर ‘साइनाइड’ मोहन को 19वें मामले में उम्रकैद, 20 महिलाओं की कर चुका है हत्या

Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
सार

सीरियल किलर मोहन को कर्नाटक की अदालत ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ‘साइनाइड’ मोहन नाम से कुख्यात इस अपराधी ने 20 महिलाओं की हत्याओं को अंजाम दिया है। उसे 19वें मामले में यह सजा हुई है।
 

विज्ञापन
Serial killer Cyanide Mohan sentenced to life imprisonment in 19th case, murder of 20 women
साइनाइड मोहन - फोटो : Social media

विस्तार

छठे अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत के जज सइदुननिसा ने 2006 में केरल के कासरगोड जिले की 23 वर्षीय महिला की हत्या के लिए सजा सुनाते हुए उस पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। जज ने कहा कि सजा तब शुरू होगी जब वह अन्य मामलों में कारावास की सजा काटेगा।

विज्ञापन


इससे पहले उसे पांच मामलों में मौत की सजा व तीन मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। मोहन महिलाओं की हत्या के लिए साइनाइड का इस्तेमाल करता था। चार्जशीट के अनुसार, मोहन की मुलाकात केरल की महिला से हुई जब वह यहां कैंपको की एक यूनिट में काम करने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर वह महिला को मैसूर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भ से बचने के लिए उसने महिला को दवा दी, जो साइनाइड की गोली थी। वॉशरूम में गोली का सेवन करते ही महिला गिर गई। बाद में उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 2009 में उसे बंटवाल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने 20 महिलाओं की हत्या और उनके साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed