फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 4 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 04 Sep 2019 06:12 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
September 4 big and important news all updates will get on amar ujala
Top News of 04 September - फोटो : Amar Ujala

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी पहुंचे रूस, हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत, पूर्वी आर्थिक मंच में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए रूस पहुंच चुके हैं। वह भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के रूस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्लादिवोस्तोक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोरः भारत की ये शर्त मान सकता है पाकिस्तान, दोनों देशों के बीच बैठक आज
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारत-पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कुछ मुद्दों पर पैदा हुए वैचारिक मतभेदों को सुलझाने के लिए अटारी सड़क सीमा पर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में दोनों देशों के बीच बन रहे पहले वीजा फ्री रास्ते पर महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया। विधायक शिवकुमार पूछताछ के लिए चौथी बार मंगलवार को खान मार्केट स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। 


यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी गहराया संकट, सीबीआई दर्ज करेगी केस
विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में सीबीआई तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। सीबीआई ने मामले की सुनवाई के दौरान हाईऱ्कोर्ट के न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष यह जानकारी दी। अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

चांद से सिर्फ 140 किमी दूर चंद्रयान-2, आज यान को एक और निचली कक्षा में ले जाएगा इसरो
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम के अलग होने के एक दिन बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को बताया कि उसने यान को चांद की निचली कक्षा में उतारने का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले बुधवार को यान को एक और निचली कक्षा में ले जाया जाएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर

डूसू चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन आज, सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन करने का अंतिम दिन होगा। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई व एबीवीपी की ओर से बुधवार को ही अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराया जाएगा। दोनों ही संगठन चार पदों के लिए 10 से 12 उम्मीदवारों का नामांकन कराएंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed