फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   September 25 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 25 Sep 2019 06:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Sep 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
September 25 big and important news all updates will get on amar ujala
Top news of 25 September - फोटो : अमर उजाला
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


एम्स का 64वां स्थापना दिवस आज, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे एप लॉन्च
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर व कर्मचारी आपात स्थिति में एक दूसरे से तत्काल संपर्क स्थापित कर सकेंगे। संस्थान की ओर से एक ऐसा मोबाइल एप तैयार किया गया है जिसमें सभी डॉक्टर व कर्मचारियों के व्यक्तिगत फोन नंबर तक मौजूद होंगे। आज एम्स के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन इस एप को लांच करेंगे। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा चिटफंड घोटाला: आईपीएस राजीव कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
कलकत्ता हाईकोर्ट की एक पीठ कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 जीएसटी रिफंड में 400 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, जाली इनवॉयस लेकर किया खेल
वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीएसटीआई) के अहमदाबाद कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से जर्दा, किवाम, फिल्टर खैनी जैसे तंबाकू उत्पादों के निर्यात के खेल में सैकड़ों करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


दिल्ली में भाजपा का जन जागरण अभियान आज से, नड्डा करेंगे शुरुआत
दिल्ली में भाजपा का जन जागरण अभियान आज से शुरू होगा। नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे। यह अभियान पूरे देश में अगले 15 दिन तक चलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा, कब तैयार होंगे दिशा निर्देश
सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग से आहत सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामे के जरिए यह बताने के लिए कहा है कि आखिर वह कब तक दिशानिर्देश या नियम बनाने जा रही है, जिससे फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जानकारी मांगने के लिए बाध्य किया जा सके। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

पावर कॉनक्लेव में आज साइन होंगे 25 हजार करोड़ के एमओयू
राजधानी शिमला में बुधवार को पावर सेक्टर कॉनक्लेव में 25 हजार करोड़ के दस एमओयू साइन होंगे। इन्वेस्टर मीट के लिए निवेश जुटाने को ऊर्जा निदेशालय ने सालों से लटके बिजली प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू करने के लिए निवेशकों को तैयार किया है। बुधवार दोपहर कोे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: आज से ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा जेब पर भारी, यहां देखें कितना भरना पड़ेगा जुर्माना
प्रदेश में यातायात के नियमों को तोड़ना आज से जेब पर भारी पड़ेगा। परिवहन विभाग ने कंपाउंडिंग (प्रशमन) की नई दरों को लागू कर दिया है। सचिव परिवहन शैलेश बगौली ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed