फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Senior officer of Republic TV arrested by Mumbai Police in TRP scam

टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2020 02:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Senior officer of Republic TV arrested by Mumbai Police in TRP scam
डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को ले जाते हुए - फोटो : twitter

कथित टीआरपी घोटाले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। सिंह को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में सहायक उपाध्यक्ष भी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार सुबह सिंह को उनके घर से गिरफ्तार रिया। मामले में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कोलावड़े ने खुलासा किया था कि घनश्याम सिंह ने जनवरी से जुलाई 2020 के बीच उसे हवाला रैकेट से 15 लाख रुपये भेजे थे।
विज्ञापन


नागपुर की जगह मुंबई में होगा महाराष्ट्र सरकार का शीतकालीन सत्र
कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने इस बार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र उपराजधानी नागपुर की बजाय मुंबई में आयोजित करने का फैसला लिया है। मंगलवार को विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल मानसून सत्र खत्म होने से पहले दोनों सदनों में यह घोषणा हुई थी कि 7 दिसंबर को शीतकालीन सत्र नागपुर में आयोजित किया जाएगा। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए शीतकालीन सत्र नागपुर की बजाए मुंबई में आयोजित करने पर मंथन हुआ। ऐसे में फैसला किया गया कि शीतकालीन सत्र नागपुर की बजाय मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed