{"_id":"5f9490026e0fd530370189c7","slug":"senior-leader-eknath-khadse-joined-ncp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोग छोड़ना चाहते हैं भाजपा, लेकिन यह कहकर रोक लिया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है: खडसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कई लोग छोड़ना चाहते हैं भाजपा, लेकिन यह कहकर रोक लिया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है: खडसे
Sun, 25 Oct 2020 02:05 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
एकनाथ खडसे
- फोटो : ANI
भाजपा से नाता तोड़ने के बाद एनसीपी में शामिल होने हुए वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने कहा है कि वह भाजपा को दिखा देंगे कि खडसे क्या चीज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जितनी निष्ठा के साथ उन्होंने भाजपा के लिए काम किया था, उतनी ही निष्ठा से अब वह एनसीपी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोगुनी क्षमता से अब एनसीपी के विस्तार के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं, एकनाथ खडसे ने यह भी कहा कि कई लोग भाजपा छोड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह कहकर रोक लिया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है। हालांकि, सच्चाई यह है कि सरकार नहीं गिर रही है।
विज्ञापन
खडसे ने कहा, मैंने 40 साल तक भाजपा में राजनीति की है, लेकिन कभी किसी की पीठ में खंजर नहीं घोंपा और न ही कभी किसी महिला का सहारा लेकर वार किया है। जो भी है, वह सीधे आमने-सामने बात करता हूं, लेकिन यहां कुछ लोग महिलाओं का सहारा लेकर वार करते हैं।
देवेंद्र फडणवीस का नाम न लेते हुए उन्होंने उन पर आरोप लगाए हैं। खडसे ने एनसीपी में शामिल होने के बाद मंच से कहा कि वह भाजपा से भी ज्यादा सीटें चुनकर एनसीपी के लिए लाएंगे।
भाजपा के दर्जनभर पूर्व विधायक मेरे संपर्क में, एनसीपी में होंगे शामिल : खडसे
भाजपा छोड़ एनसीपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने दूसरे दिन से ही भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। शनिवार को मुंबई से जलगांव जाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के एक दर्जन पूर्व विधायक मेरे सम्पर्क में हैं, जो जल्द ही एनसीपी में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि चंद्रकांत पाटिल को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने के पहले महाराष्ट्र में उन्हें कोई नहीं जानता था। मैंने कभी पाटिल को कोई आंदोलन करते जेल जाते नहीं देखा। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि देखना होगा की एनसीपी खडसे को कौन सी गोली देती है।
खडसे ने पलटवार करते हुए कहा कि खानदेश में भाजपा को नाम पर नहीं, बल्कि 70 से 80 फीसदी वोट मेरी वजह से मिलते थे। मैंने अपने सभी समर्थकों से चर्चा कर एनसीपी में शामिल होने का फैसला लिया है। मेरे वे समर्थक अब एनसीपी में आएंगे।