{"_id":"636a6ff52bb7177db878283b","slug":"senior-gujarat-congress-leader-mohansinh-rathwa-quits-the-party-and-joins-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guajrat Election: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मोहन सिंह राठवा हुए भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guajrat Election: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मोहन सिंह राठवा हुए भाजपा में शामिल
Tue, 08 Nov 2022 08:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:34 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि राठवा दस बार विधायक रहे हैं। इस समय वे गुजरात के छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
मोहन सिंह राठवा हुए भाजपा में शामिल।
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने दांवपेंच चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिशों में लगी हैं। वहीं, इससे पहले कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी की की सदस्यता और विधायक पद से त्याग दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठवा के साथ ही उनके बेटे राजेंद्र और रंजीत भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि राठवा दस बार विधायक रहे हैं। इस समय वे गुजरात के छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनकी गिनती गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेताओं में की जाती है।
विज्ञापन
उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाए हैं कि उन्होंने अपने बेटे के लिए छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी। इससे पहले मोहन सिंह राठवा ने एलान किया था कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे। वहीं, अब सामने आया है कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण का मतदान एक और दूसरा पांच दिसंबर को होगा। वहीं, मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।