फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Veerappa Moily says Manmohan Singh and PV Narasimha Rao Should get Bharat Ratna

मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को मिलना चाहिए भारत रत्न: मोइली

Thu, 10 Sep 2020 04:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Veerappa Moily says Manmohan Singh and PV Narasimha Rao Should get Bharat Ratna
एम वीरप्पा मोइली - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की वकालत की है। मोइली ने कहा कि सिंह और राव दोनों देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने के हकदार हैं। सिंह के साथ राव को भी यह सम्मान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मोइली का बयान ऐसे समय आया है, जब मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री राव को भारत रत्न देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, आर्थिक मोर्चे पर राव और सिंह का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। किसी को कम नहीं आंका जा सकता है। जब राव प्रधानमंत्री बने थे, तब अर्थव्यवस्था बेतरतीब थी और देश दौर से गुजर रहा था। दोनों नेताओं ने मिलकर देश को बुरी स्थिति से बाहर निकला और अर्थव्यवस्था में जान फूंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की अर्थव्यवस्था संभालने का श्रेय कांग्रेस के इन दोनों नेताओं को जाता है। इसलिए दोनों देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान के बराबर हकदार हैं। बता दें कि राव सरकार में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed