{"_id":"5dbe13658ebc3e014c4b7dd6","slug":"send-artist-sudarshan-patnaik-will-get-italian-golden-send-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को मिलेगा इटेलियन गोल्डन सेंड अवॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को मिलेगा इटेलियन गोल्डन सेंड अवॉर्ड
Sun, 03 Nov 2019 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Nov 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
सुदर्शन पटनायक
- फोटो : pti
विश्व भर में अपनी पहचान रखने वाले भारतीय सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को प्रतिष्ठित इटेलियन गोल्डन सेंड अवॉर्ड-2019 के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 13 से 18 नवंबर तक इटली में होने वाले इंटरनेशनल स्कोर्राना सेंड नेटिविटी समारोह के दौरान दिया जाएगा।
विज्ञापन
पटनायक ने बताया कि उन्हें इस अवॉर्ड के लिए चयनित किए जाने की जानकारी ‘प्रोमुओवी स्कोर्राना’ के अध्यक्ष विटो मारासियो ने पत्र भेजकर दी है और मैं इस उपलब्धि के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि वह इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। इस समारोह में दुनिया के अधिकतम 8 कलाकारों को ही भाग लेने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
सुदर्शन की इस उपलब्धि के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें बधाई दी है।