फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seeing the bill of seven lakhs ran away leaving the son on the ventilator

सात लाख का बिल देख बेटे को वेंटिलेटर पर छोड़कर भागा

Fri, 22 Dec 2017 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो / नोएडा Updated Fri, 22 Dec 2017 07:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the bill of seven lakhs ran away leaving the son on the ventilator
अस्पताल
निजी अस्पताल का भारी भरकम बिल देखकर गाजियाबाद का एक व्यक्ति अपने बेटे को सेक्टर 50 स्थित नियो अस्पताल के वेंटिलेटर पर ही छोड़कर गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन ने सात लाख रुपये का बिल बनाया था, जिसमें से बच्चे के पिता ने ढाई लाख रुपये जमा करवा दिए थे। अस्पताल प्रशासन परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बच्चे के पिता का मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


पढ़ें- निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर ऐसे हो रही मरीजों से ‘लूट’
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार ने 16 वर्षीय बेटे गौरव को नियो अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे को मिर्गी और सांस की दिक्कत थी। यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव मोतियानी इलाज कर रहे थे। बच्चे की सर्जरी की गई। अभी वह वेंटिलेटर पर है। इलाज की एवज में करीब 7 लाख का बिल बनाया गया। वीरेंद्रकुमार ने इसमें से ढाई लाख रुपये जमा करा दिए, लेकिन 12 दिसंबर के बाद से वह अस्पताल में ही नहीं आए। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि  इस संबंध में  अस्पताल की तरफ से शिकायत आई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की हालत ऐसी नहीं है कि उसको घर ले जाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed