{"_id":"58737e454f1c1b1929ba8e5a","slug":"security-of-railways-is-the-main-issue-on-which-govt-working-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के मौके पर भूमि पूजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने रेलवे की उन्नती पर विशेष ध्यान दिया है। हम चाहते हैं कि रेलवे के नवीनीकरण से जनता को लाभ हो।
विज्ञापन
रेलवे हर हिंदुस्तानी के जीवन से जुड़ी है चाहे वह अमीर हो या गरीब। गरीब से गरीब लोगों को रेलवे से फायदा होता है। उन्होंने कहा कि रेलवे का विधुतिकरण हो चुका है और अब हम बायो-ट्वालेट्स पर काम कर रहे हैं। ये पहल रेलवे और स्वच्छ भारत अभियान में काफी योगदान देगी।
विज्ञापन
कार्गो पर बात करते हुए पीएम मोदी बोले की सरकार कार्गो के काम को बढ़ावा दे रही है। हम कंटेनर्स के वजन को कम कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा से सामान भेजा जा सके और रेलवे को मुनाफा हो।
विज्ञापन