फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second wave of corona: patients started getting more than double in six days, recovery rate decreasing

कोरोना की दूसरी लहर: छह दिन में ही दोगुना से अधिक मिलने लगे मरीज, घट रही रिकवरी दर

Tue, 13 Apr 2021 06:39 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 13 Apr 2021 06:39 AM IST
सार

  • पहली बार एक दिन में 1.68 लाख से ज्यादा मामले आए सामने
  • 12 दिन में 12 लाख से भी ज्यादा मिल चुके हैं कोरोना संक्त्रस्मित
  • 182 दिन बाद देश में कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत भी हुई

विज्ञापन
Second wave of corona: patients started getting more than double in six days, recovery rate decreasing
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक की सबसे गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। नए मामले हर दिन इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि पिछले छह दिन में ही यह दोगुना से भी अधिक होने लगे हैं। हालात यह हैं कि बीते 12 दिन में 12 लाख से भी ज्यादा कोरोना संक्त्रस्मित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 182 दिन बाद देश में मौत का आंकड़ा भी 900 से अधिक देखने को मिला है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 1,68,912 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 904 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इनके अलावा 75086 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो छह अप्रैल के बाद से हर दिन देश में एक लाख से अधिक मामले मिल रहे हैं। इस साल जनवरी माह में 4,79,409 केस सामने आए थे। जबकि फरवरी में 3,50,548 और मार्च में 10,25,863 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन ?एक से 12 अप्रैल के बीच ही देश में 12,09,470 मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन

कोरोना: दूसरी लहर और राज्यों में पहुंची, मध्यप्रदेश और पंजाब टीकाकरण में पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की है कि इस माह के अंत तक यह आंकड़ा 25 लाख से भी अधिक हो सकता है जो कि अब तक का विश्व स्तर पर एक रिकॉर्ड होगा। वहीं मौत के आंकड़ों को लेकर बात करें तो पिछले वर्ष 12 अक्तूबर के बाद पहली बार 900 से ज्यादा मरीजों की एक दिन में मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी दर लगातार घटती जा रही है जोकि चिकित्सीय तौर पर गंभीर हालात की ओर इशारा कर रही है। देश में अभी रिकवरी दर 89.86 फीसदी तक आ चुकी है। वहीं सक्रिय दर बढ़कर 8.88 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

देश में पहली बार 12,01,009 सक्रिय मरीज हैं जिनका घर और अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि पिछले एक दिन में 92,922 सक्रिय मामले बढ़े हैं जो कि भारत में कोरोना इतिहास में पहली बार हैं।

पलायन: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के डर से फिर गांव लौटने लगे प्रवासी मजदूर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में सबसे अधिक कोरोना के मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में पहली बार यह संख्या 63 हजार के पार चली गई। यहां 63,294 संक्रमित मिले। प्रदेश में 349 मौतें हुई हैं। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 लोग संक्त्रस्मण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करो? 21 लाख 56 हजार 529 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 179 मरीजों की मौत हो गई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में बीते रविवार को 11,80,136 नमूनों की जांच की गई है। अब तक 25.78 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed