फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Second wave Spread in More States vaccination in Madhya Pradesh and Punjab are downward

कोरोना: दूसरी लहर और राज्यों में पहुंची, मध्यप्रदेश और पंजाब टीकाकरण में पीछे

Tue, 13 Apr 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Apr 2021 03:27 AM IST
सार

  • रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, छह सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में देश के कुल 66 प्रतिशत मामले, पिछले हफ्ते 75 प्रतिशत थे

विज्ञापन
Coronavirus in India Second wave Spread in More States vaccination in Madhya Pradesh and Punjab are downward
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश के और ज्यादा राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर पहुंच चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश और पंजाब जैसे राज्य टीकाकरण में पीछे छूट रहे हैं। सोमवार को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की अध्ययन शाखा ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात में देश के 66 प्रतिशत मामले हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था।

विज्ञापन


यह दर्शाता है कि नए राज्य कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आ रहे हैं। अध्ययन के अनुसार जांच में इजाफा भी नए मामले बढ़ते हुए नजर आने की एक वजह हो सकता है। लेकिन इस बार कुल जांच में संक्रमित 10.6 प्रतिशत मिल रहे हैं, जबकि पिछली बार सितंबर 2020 में यह संख्या 6.4 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात व छत्तीसगढ़ दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए नये राज्य हैं। हालांकि यहां टीकाकरण भी सबसे ज्यादा हुआ है। दूसरी ओर टीकाकरण में पंजाब व मध्यप्रदेश पीछे छूट रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- वैज्ञानिकों का निर्देश : टीकाकरण के बाद भी बरतें पूरी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन रुका तो जीडीपी पर 0.2 प्रतिशत प्रभाव
मुंबई, बंगलूरू, अहमदाबाद आदि में यातायात घट रहा है, कुछ जगह यह पिछले वर्ष अप्रैल के स्तर पर पहुंच गया है। विदेशी स्टॉक ब्रोकर फर्म बार्कलेज का मानना है कि अगर आवागमन पर प्रतिबंध लगे या अगले दो महीने में महाराष्ट्र का सप्ताहांत लॉकडाउन जारी रहा तो यह जीडीपी को 0.2 प्रतिशत का नुकसान करेगा। फिलहाल बार्कलेज का मानना है कि जीडीपी करीब 11 प्रतिशत रह सकती है।

अगस्त तक 30 करोड़ का टीकाकरण
बार्कलेज का अनुमान है कि इस वर्ष अगस्त तक देश के 30 करोड़ नागरिकों को टीका लग चुका होगा। वहीं साल खत्म होने तक संख्या 50 करोड़ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed