फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second phase of Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra from Gujarat to Meghalaya

Bharat jodo Yatra: गुजरात से मेघालय होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, कांग्रेस ने दी जानकारी

Tue, 08 Aug 2023 07:20 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 07:20 PM IST
सार

Bharat jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वह गुजरात से मेघालय तक पदयात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Second phase of Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra from Gujarat to Meghalaya
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

Bharat jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा का अपना दूसरा चरण शुरू करने वाले हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक चलेगा। पिछले साल राहुल गांधी ने सितंबर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को काफी सफल माना था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा जिन इलाकों से निकली वहां कांग्रेस ने हाल ही में हुए विधानसभा में जीत हासिल की थी और कांग्रेस तो दावा कर रही है कि इस यात्रा के बाद से लोगों के मन में राहुल की छवि बदली है। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे, यह यात्रा करीब 130 तक चली थी। हालांकि राहुल गांधी कब दूसरी चरण शुरू करेंगे इसके बारे कोई तारीख और रूट सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों और वरिष्ठ पत्रकारों के अनुसार, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने निस्संदेह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा से मुकाबला करने के लिए नई ऊर्जा दी है। वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने में जिसको लेकर कांग्रेस इसका लाभ जरूर उठाना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed