फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seasonal flu guidelines issued Karnataka health department to prevent control viral infection Updates

Guidelines: कर्नाटक में वायरल संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन जारी, सरकार ने लोगों से की यह अपील

Mon, 06 Mar 2023 10:16 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Mar 2023 10:16 PM IST
सार

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के ने कहा कि मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे एहतियाती उपायों का पालन करें। किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टर से मिलें और बिना परामर्श दवा लेने से बचें।

विज्ञापन
seasonal flu guidelines issued Karnataka health department to prevent control viral infection Updates
के. सुधाकर - फोटो : social media

विस्तार

मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने वायरल संक्रमण के प्रसार को रोकने और इस पर काबू पाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के पालन करने की सरकार ने जनता से अपील की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के ने कहा कि मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे एहतियाती उपायों का पालन करें। किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टर से मिलें और बिना परामर्श दवा लेने से बचें।
विज्ञापन




रणदीप गुलेरिया ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा
इस बीच इन्फ्लुएंजा पर मेदांता के निदेशक-चिकित्सा शिक्षा डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम इन्फ्लूएंजा का सामना कर रहे हैं। इसमें बुखार, गले में खरास, खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने की समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन


यह एक सामान्य इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन
उन्होंने कहा कि  H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो हम हर साल इस समय देखते हैं। यह एक वायरस है, जो समय के साथ रूप बदलते रहता है, जिसे एंटीजेनिक ड्रिफ्ट कहा जाता है। पहले H1N1 वायरस का सामना कर रहे थे, वर्तमान सर्कुलेटिंग स्ट्रेन H3N2 है। इसलिए यह एक सामान्य इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं: गुलेरिया
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह ड्रॉपलेट्स के जरिए कोरोना वायरस की तरह ही फैलता है। केवल उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पहले ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं। एहतियात के तौर पर मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं और फिजिकल डिस्टेंसिंग रखें। इन्फ्लूएंजा के लिए भी उच्च जोखिम वाले समूह और बुजुर्गों के लिए एक टीका है, जिसके जरिए इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed