फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scorching heatwave continues in parts of north India, temperature remains above 40 deg C

Heat Wave Alert: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी, लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त; तापमान 40 डिग्री से ऊपर

Tue, 11 Jun 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jun 2024 10:10 PM IST
सार

मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया, नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Scorching heatwave continues in parts of north India, temperature remains above 40 deg C
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को लू की स्थिति बनी रही। दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। सफदरजंग वेधशाल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक (43.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली: नरेला में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया, नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी 'ऑरेंज' अलर्ट पर थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कलर कोड में जिसका मतलब 'तैयार रहें' है। 
विज्ञापन


यूपी: प्रयागराज में दर्ज हुआ सर्वाधिक तापमान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, बागपत और फुर्सतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान: चुरू रहा सबसे गर्म स्थान
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में चुरू सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश भी हुई। श्रीगंगानगर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलानी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 44.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जयपुर, अलवर और जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


जम्मू में सामान्य से चार डिग्री तापमान अधिक
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में लू फिर से चली और शहर में अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। पिछले महीने ज्यादातर समय लू की चपेट में रहे शहर को सात जून को राहत मिली, जब तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि, 11 जून से 17 जून तक शुष्क मौसम और लू की वापसी की भविष्यवाणी के बीच जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान एक बार फिर बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed