फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   scooty sliped, truck cuts mothers body into two parts, daughter injured

छत्तीसगढ़: स्कूटी फिसली और बेटी की आंखों के सामने दो टुकड़ों में बंट गया मां का शरीर, जिसने देखा रोंगटे खड़े हो गए

Thu, 18 Feb 2021 07:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
scooty sliped, truck cuts mothers body into two parts, daughter injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को ऐसा सड़क हादसा हुआ कि उसे जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल मां-बेटी एक विवाह में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रही थीं। तभी उनकी गाड़ी फिसल गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने मां को ऐसा रौंदा कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने बमुश्किल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


धमतरी के सिवनी कलां निवासी नंदनी पत्नी रोमन साहू अपनी बेटी दीपिका साहू के संग ग्राम तरसींवा में एक शादी में गई थी। गुरुवार दोपहर दोनों वहां से लौट रही थीं। दोनों ग्राम लोहार पथरा बस्ती तक पहुंची थीं कि उनकी स्कूटी स्लिप हो गई। बेटी दीपिका तो सड़क किनारे गिरी, लेकिन मां नंदनी बीच सड़क पर। तभी पीछे से अंधाधुंध गति से आए एक ट्रक ने उसके परखच्चे उड़ा दिए। दीपिका की आंखों के सामने मां नंदनी का जिस्म दो हिस्सों में बंट गया और उसका प्राणांत हो गया। 
विज्ञापन


एक पैर कटकर अलग हो गया
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख वे कांप गए। नंदनी का शरीर दो हिस्से में बंटने के साथ ही एक पैर अलग होकर कुछ मीटर दूर पड़ा था। सिर में चोट लगने से नंदनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दीपिका को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि नंदनी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने ट्रक चालक को दबोचा
गांव वालों ने ट्रक चालक को दबोचा और उसकी खातिरदारी के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed