फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists discovered a new pandemic after corona

आशंका: वैज्ञानिकों ने खोजी कोरोना के बाद आने वाली महामारी, जानें क्या है पूरी खबर

Sun, 02 May 2021 08:31 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 02 May 2021 08:31 PM IST
सार

  • इस बार ब्राजील के अमेजन जंगलों और वहां पर रहने वाले जीवों (चमगादड़, बंदर और चूहों) की प्रजातियों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से फैल सकती है अगली महामारी

विज्ञापन
Scientists discovered a new pandemic after corona
वैज्ञानिक

विस्तार

आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से इतनी भयभीत है कि वैज्ञानिकों ने अगली महामारी कौन सी आएगी उसका भी पता लगा लिया है। साथ ही यह भी पता लगाया है कि ये महामारी अभी किस देश में पनप रही है और वह किस जीव से फैलेगी।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि कैसे अगली महामारी के संकट को टाला जा सकता है। इस बार महामारी ब्राजील के अमेजन जंगलों और वहां पर रहने वाले जीवों (चमगादड़, बंदर और चूहों) की प्रजातियों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से फैल सकती है। आइए जानते हैं वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में क्या खोजा है?
विज्ञापन


ब्राजील के मानौस स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ अमेजोनास के बायोलॉजिस्ट मार्सेलो गोर्डो और उनकी टीम को हाल ही में कूलर में तीन पाइड टैमेरिन बंदरों की सड़ी हुई लाश मिली थी। किसी ने इस कूलर की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी जिसके बाद बंदरों के शव अंदर ही पड़े रहने से सड़ गए और उनमें से दुर्गन्ध आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्सेलो और उनकी टीम ने जब बंदरों के मृत शव से सैंपल लेकर उसे फियोक्रूज अमेजोनिया बायोबैंक लेकर गए तो यहां पर उनकी मदद करने के लिए जीव विज्ञानी अलेसांड्रा नावा सामने आईं। उन्होंने बंदरों के इन सैंपल से पैरासिटिक वॉर्म्स, वायरस और अन्य संक्रामक एजेंट्स की खोज की।

जीव विज्ञानी अलेसांड्रा ने बताया कि जिस तरह से इंसान जंगलों पर कब्जा कर रहे हैं, ऐसे में वहां रहने वाले जीवों में मौजूद वायरस, बैक्टीरिया और पैथोजेन्स इंसानों पर हमला करके एक खतरनाक संक्रमण फैला रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ठीक ऐसा ही हुआ चीन में हुआ था। वहां से जो वायरस निकले उनकी वजह से मिडल ईस्ट सिंड्रोम फैला। वहीं से SARS फैला, अब वहीं से कोरोना वायरस निकला, जिसके कारण आज दुनिया में दो साल से संकट मंडरा रहा है। लोगों की लगातार जान जा रही है।

ब्राजील के मानौस के चारों तरफ अमेजन के जंगल हैं। कई सौ किलोमीटर तक फैले मानौस में करीब 22 लाख लोग रहते हैं। दुनियाभर में मौजूद 1400 चमगादड़ों की प्रजातियों में से 12 फीसदी सिर्फ अमेजन के जंगल में रहते हैं। 


इसके अलावा बंदरों और चूहों की कई ऐसी प्रजातियां भी यहां रहती हैं, जिन पर वायरस, पैथोजेन्स और बैक्टीरिया या पैरासाइट रहते हैं। ये कभी भी इंसानों में आकर कोरोना के जैसे ही बड़ी महामारी का रूप ले सकते हैं। इन सबके पीछे का कारण है शहरीकरण, सड़कें बनाना, डैम बनाना, खदान बनाना और जंगलों को काटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed