{"_id":"650f046d1d3ff96bb304c21a","slug":"school-peon-rapes-minor-girl-in-odisha-locals-torch-police-vehicle-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : स्कूल के चपरासी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : स्कूल के चपरासी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका
Sat, 23 Sep 2023 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 23 Sep 2023 09:21 PM IST
सार
पुलिस ने शनिवार को कहा कि घटना शुक्रवार को रायगड़ा जिले के एक स्कूल में हुई। बच्ची दलित समुदाय से संबंध रखती है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा के रायगड़ा जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तीसरी कक्षा की आठ वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के एक चपरासी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। स्कूल का संचालन ओडिशा सरकार के एसटी, एससी विकास विभाग की ओर से किया जाता है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को कहा कि घटना शुक्रवार को रायगड़ा जिले के एक स्कूल में हुई। बच्ची दलित समुदाय से संबंध रखती है। शुक्रवार को जब पीड़िता अपने घर से दोपहर के भोजन के बाद स्कूल जा रही थी तो आरोपी ने लड़की को फुसलाकर स्कूल के एक खाली कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के दोस्तों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और उसकी मां को सूचित किया।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर लोगों ने चपरासी को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने चपरासी को उनसे छीन लिया। इससे स्थानीय लोग पुलिस से नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस वाहन में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठि चार्ज करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शर्मा ने कहा कि पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में समुद्र किनारे एक होटल में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों और होटल प्रबंधक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई। इसके बाद पीड़िता ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। इसके बाद उसे गंभीर हालत में बालासोर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बालासोर सदर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ससांका शेखर बेउरा ने इस बारे में बताया कि एक 15 साल से कुछ ऊपर की एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुषकर्म किया। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी मोबाइल फोन में बनाए। बेउरा ने कहा, आरोपियों में से एक ने लड़की का प्रेमी होने का दावा किया है और अन्य उसके दोस्त हैं।
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि होटल प्रबंधक पर भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं।