{"_id":"677294c9f33e6325060fb11e","slug":"school-jobs-scam-accused-in-money-laundering-case-falls-ill-framing-of-charges-not-done-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Jobs Scam: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी अस्पताल में भर्ती, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय नहीं हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
School Jobs Scam: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी अस्पताल में भर्ती, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय नहीं हुए
Mon, 30 Dec 2024 06:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलाकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलाकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:10 PM IST
सार
School Jobs Scam: धनशोधन मामले के मुख्य आरोपी सुजॉय कृष्ण भद्र को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तभी उसे चक्कर आ गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी होनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पीएमएलए कोर्ट के समक्ष आरोप तय करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी न हो सकी, क्योंकि एक आरोपी की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। धनशोधन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी सुजॉय कृष्ण भद्र को जब पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तो उसे अचानक चक्कर आ गए और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के वकील ने कोर्ट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीएमएलए कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो जनवरी तक के लिए टाल दी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि भद्र की मेडिकल रिपोर्ट अगली तारीख पर कोर्ट में पेश की जाए।
विज्ञापन
इस मामले में अन्य आरोपियों में अर्पिता मुखर्जी और कुंतल घोष शामिल हैं, जो जमानत पर हैं। उन्होंने आदेश के अनुसार कोर्ट में पेशी दी। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को भी कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 1 फरवरी 2025 को पार्थ चटर्जी को जमानत देने का आदेश दिया था। लेकिन कोर्ट ने यह भी कहा था कि निचली कोर्ट आरोपी के खिलाफ आरोप तय करेगी और 30 जनवरी तक मामले के संवेदनशील गवाहों की गवाही पूरी करेगी।
विज्ञापन