{"_id":"645c34b372f3f814cf07b803","slug":"sc-hearing-tomorrow-against-ban-on-film-the-kerala-story-in-west-bengal-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kerala Story: ‘केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम सुनवाई कल, पश्चिम बंगाल में लगी है रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
The Kerala Story: ‘केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम सुनवाई कल, पश्चिम बंगाल में लगी है रोक
Thu, 11 May 2023 05:50 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 11 May 2023 05:50 AM IST
सार
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष फिल्म निर्माताओं की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने मामले का उल्लेख कर तत्काल सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध के खिलाफ फिल्म निर्माताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 मई को सुनवाई करेगा। फिल्म निर्माताओं ने दावा किया कि प्रतिबंध से उन्हें हर दिन पैसों का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष फिल्म निर्माताओं की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने मामले का उल्लेख कर तत्काल सुनवाई की मांग की। साल्वे ने कहा, याचिका पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में प्रतिबंध को चुनौती देती है। पीठ ने कहा, हमने मंगलवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से केरल हाईकोर्ट के इन्कार वाले
विज्ञापन
आदेश के खिलाफ एक अन्य याचिका को 15 मई को सूचीबद्ध किया है। उसी दिन हम नई याचिका पर भी सुनवाई करेंगे। साल्वे ने कहा, हमें हर दिन पैसों का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बाद पीठ मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करने को तैयार हो गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घृणा और हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए राज्य में 8 मई को फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इधर, हरियाणा में फिल्म टैक्स फ्री मप्र ने वापस लिया छूट का फैसला
चंडीगढ़/भोपाल। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में कर मुक्त घोषित किया। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने चार दिन बाद ही फिल्म को कर मुक्त करने का फैसला वापस ले लिया है। छह मई को राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी कर फिल्म को टैक्स फ्री किया था।