फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC directs all states, except Maharashtra, to fill up vacancies in Consumer Commissions by January end

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: महाराष्ट्र को छोड़ बाकी सभी राज्य उपभोक्ता आयोगों में रिक्त पद जनवरी तक भरें

Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM IST
सार

जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की पीठ ने कहा कि बताया गया है कि बड़ी संख्या में राज्य नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के करीब हैं। 

विज्ञापन
SC directs all states, except Maharashtra, to fill up vacancies in Consumer Commissions by January end
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र को छोड़ सभी राज्यों को निर्देश दिया कि वह जिला व राज्य उपभोक्ता आयोगों में जनवरी 2022 के अंत तक सारे रिक्त पदों को भर दें। 

विज्ञापन


जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की पीठ ने कहा कि बताया गया है कि बड़ी संख्या में राज्य नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के करीब हैं। तमिलनाडु के बारे में शीर्ष कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश को कुछ न्यायाधीशों को नामित करना होगा। राज्य सरकार तत्काल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से इस बारे में संपर्क करे, हम उम्मीद करते हैं कि तत्काल मनोनयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मामले में न्याय मित्र बनाए गए वकील आदित्य नारायण ने आयोग में सदस्यों की नियुक्तियों को लेकर व्यापक स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की। उन्होंने सुझाव दिया कि दो महीने का समय यानी जनवरी, 2022 के अंत तक, राज्यों को निर्देश का पूरी तरह से पालन करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। इनमें वो राज्य भी शामिल हैं, जिन्होंने आदेश का आंशिक रूप से पालन किया है, लेकिन रिक्तियों को नहीं भरा गया है। महाराष्ट्र अपवाद है। उसे केंद्र सरकार और राज्य दोनों द्वारा दायर की गई विशेष अनुमति याचिका के निर्णय का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed