{"_id":"5a5c5ea54f1c1b77268b4745","slug":"sc-bar-council-says-judges-resolve-the-issue-and-everything-is-okay-in-judiciary","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC बार काउंसिल ने कहा- घरेलू मामला था जजों का विवाद, अब सुलझ गया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SC बार काउंसिल ने कहा- घरेलू मामला था जजों का विवाद, अब सुलझ गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट की बार काउंसिल की ओर से आए बयान में कहा गया है कि जजों की ओर से छिड़ा विवाद सुलझ गया है। बार काउंसिल के चेयरमैन मनन मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जजों के बीच अब कोई विवाद नहीं है। मनन मिश्रा ने कहा कि विवाद सुलझ चुका है, क्योंकि शीर्ष अदालत में सभी कोर्ट रूम में काम पहले की तरह हो रहा है।
विज्ञापन
As you can see that the matter has been laid to rest and all courts rooms in the Supreme Court are functioning normally: Manan Mishra, Chairman, Bar Council of India #SupremeCourtJudges pic.twitter.com/8C2BH21bnc
— ANI (@ANI) January 15, 2018विज्ञापन
मनन मिश्रान ने कहा बाहर वाले जैसे राजनीतिक पार्टियों ने मामले का फायदा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया। दरअसल, लोकतंत्र को खतरे में बताने वाले सुप्रीम कोर्ट के चारों जज वापस अपने काम पर लौट आए हैं। सुप्रीम कोर्ट जजों के बीच पनपा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की जजों से मुलाकात के बाद आज अटॉर्नी जनरल ने भी विवाद खत्म होने का दावा किया। वहीं काम पर वापस लौटे चारों जज समेत बाकियों के साथ चीफ जस्टिस ने चाय पर चर्चा की।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया था कि जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। ऐसे में अब अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि जजों के बीच जो विवाद था, वो खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला सुलझ गया है और अब सबकुछ ठीक है।