फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saurabh Bhardwaj lashed out at Rekha Sarkar, says Malaria cases broke the record of 10 years in Delhi

Delhi: रेखा सरकार पर जमकर बरसे सौरभ भारद्वाज, कहा- मलेरिया के मामलों ने दिल्ली में 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 01 Aug 2025 08:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 08:38 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में जल भराव होने के बावजूद भी जब भाजपा के नेता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि जल भराव हो रहा है, तो प्रकृति ने सच सामने लाने का एक नया तरीका अपनाया।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj lashed out at Rekha Sarkar, says Malaria cases broke the record of 10 years in Delhi
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहाकि जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा अन्य कई मंत्रियों ने लगातार इस बात को कहा था कि इस बार मानसून में जल भराव नहीं होगा क्योंकि सरकार द्वारा सारे इंतजाम, सारी तैयारी कर ली गई हैं। परंतु भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद दिल्ली में बारिश होते ही जगह-जगह जल भराव हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में हास्यास्पद बात यह है, कि जल भराव के बावजूद भाजपा के मंत्री, भाजपा के नेता लगातार इस बात को कह रहे हैं, कि कहीं कोई जल भराव नहीं हो रहा है।  सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि दो दिन पहले ही पूरी दिल्ली ने देखा कि किस तरह से थोड़ी ही देर की बारिश में दिल्ली का कनॉट प्लेस, सदर बाजार, जनपथ सब जगह पानी भर गया, दुकानों के भीतर तक पानी भर गया, दिल्ली के मुख्य मुख्य मार्ग पानी में डूब गए और प्रकृति ने बता दिया कि जल भराव हो रहा है। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में जल भराव होने के बावजूद भी जब भाजपा के नेता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि जल भराव हो रहा है, तो प्रकृति ने सच सामने लाने का एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने कुछ अखबारों का हवाला देते हुए कहा, कि अखबारों में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली में इस साल मलेरिया ने पिछले 10 वर्ष के सभी आंकड़ों को पार कर लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा मलेरिया मच्छरों के काटने के कारण होता है और मच्छर जगह-जगह जल भराव के कारण पैदा होते हैं और यह इस बात का साक्ष्य है, कि दिल्ली में जगह-जगह जल भराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में मौजूद बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा, कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने कहा की मात्र दो घंटे का जल भराव कहीं कहीं है। तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 2 घंटे के जल भराव में कभी मच्छर पैदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है की सरकार के विभागों में आपसी समन्वय नहीं है। भाजपा हमेशा डबल इंजन सरकार की बात करती थी, आज दिल्ली में चारों इंजन भाजपा के पास है, परंतु समन्वय की कमी है, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की दिल्ली सरकार और मंत्रियों से कहना चाहता हूं, कि केवल रील बनाने से काम नहीं चलेगा, सरकार को बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। यदि सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो 4 तारीख से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में हम पुरजोर तरीके से इस मामले को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed