{"_id":"6407765911c01e39930c9cbe","slug":"saudi-arabia-called-the-relationship-with-india-a-top-priority-said-this-on-growing-global-stature-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia: भारत के साथ संबंध को सऊदी अरब ने सर्वोच्च प्राथमिकता बताया, बढ़ते वैश्विक कद पर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saudi Arabia: भारत के साथ संबंध को सऊदी अरब ने सर्वोच्च प्राथमिकता बताया, बढ़ते वैश्विक कद पर कही यह बात
Tue, 07 Mar 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:07 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंध पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि दोनों नेता वास्तविक परिणाम देखना चाहते हैं, दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगति चाहते हैं।
विज्ञापन
फैसल बिन फरहान-अल-सौद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के साथ संबंध को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सौद ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बढ़े हैं। साथ ही सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक और व्यापार संबंधों में और अधिक प्रगति की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंध पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि दोनों नेता वास्तविक परिणाम देखना चाहते हैं, दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगति चाहते हैं। सऊदी विदेश मंत्री ने रायसीना ‘आइडियाज पॉड’ में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के अध्यक्ष समीर सरन के साथ साक्षात्कार में ये बातें कही।
विज्ञापन
Saudi Arabia: मानसिक व शारीरिक सेहत के लिए सऊदी विश्वविद्यालयों में होगा योग, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
विज्ञापन
भारत के बढ़ते वैश्विक कद पर जोर देते हुए अल-सौद ने कहा, भारत विशाल क्षमता वाला अविश्वसनीय रूप से एक गतिशील देश है और हमने, विशेष रूप से पिछले पांच साल में यह देखा है। भारत के आगे बढ़ने की दिशा शानदार है।