{"_id":"5c5efc32bdec224c164ecae0","slug":"satyajit-biswas-trinamool-congress-tmc-mla-from-krishnaganj-nadia-was-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक की गोली मारकर हत्या
Sat, 09 Feb 2019 09:43 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
टीएमसी विधायक सत्यजीत विश्वास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज विधानसभा क्षेत्र से सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात वह अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक समारोह में गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Satyajit Biswas, Trinamool Congress (TMC) MLA from Krishnaganj, Nadia was shot dead. More details awaited. #WestBengal pic.twitter.com/juppcNvRIm
— ANI (@ANI) February 9, 2019विज्ञापन
खबरों के मुताबिक सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में मंच से उतरने के बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने के बाद बुरी तरह घायल हो चुके सत्यजीत विश्वास ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्राथमिक जांच शुरु कर दी है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर दत्त ने बीजेपी के एक स्थानीय नेता को इसका जिम्मेदार बताया है। टीएमसी ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।