सत्या नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, डिजिटल इनक्लूजन पर की चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के साथ कंपनी के डिजिटल इनक्लूजन कार्यक्रमों की चर्चा की।
नडेला के मुताबिक इन कार्यक्रमों ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा कार्यक्रमों को एक नई दिशा दी है। भारत में पैदा हुए सत्या नडेला ने नीति आयोग के साथ एक राउंड टेबल बैठक में भी हिस्सा लिया। इसमें बेहतर गवर्नेंस के लिए क्लाउड कंपाउंडिंग के इस्तेमाल पर बात हुई।
नडेला ने डिजिटल गांव पर आईटी मंत्री संग की चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने प्रसाद से कंपनी के ग्रामीण डिजिटल कार्यक्रमों और रोजगार अवसर सृजित करने में लिंक्डइन के दोहन पर चर्चा की। 30 मिनट की मुलाकात के बाद प्रसाद ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में अच्छा काम कर रही है।
हमने कंपनी की पहलों की सराहना की, विशेषकर गांवों में डिजिटल समावेशीकरण, महाराष्ट्र में हरिसाल पायलट परियोजना के लिए, जिसमें कंपनी ने डिजिटल हेल्थ और डिजिटल शिक्षा के लिए तकनीक व कनेक्टिविटी मुहैया कराई। ये वे चीजें हैं जिन्हें डिजिटल गांव पहल में अपनाने पर मैं विचार कर रहा हूं।
प्रसाद ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ अच्छे रोजगार अवसरों का लाभ लेने के लिए पेशवरों को दक्ष बनाने में लिंक्डइन की भूमिका समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में एच-1 बी वीजा मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।