फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sasikala have to surrender says supreme court

LIVE: जेल भेजी गईं शशिकला, बनाएंगी मोमबत्ती

Wed, 15 Feb 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
 sasikala have to surrender says supreme court
आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को सरेंडर करने के बाद जेल भ्‍ाेज ‌‌द‌िया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेल में उन्हें प्रतिदिन के 50 रुपए मिलेंगे और वह वहां मोमबत्तियां बनाएंगी।

कोर्ट से मोहलत न मिलने के बाद सरेंडर करने बंगलूरू जा रही शशिकला की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। शशिकला के खिलाफ पुलिस ने आज एक और शिकायत दर्ज की है।

मदुरै के विधायक, एस सरावानन ने कुवाटुर पुलिस स्टेशन में शशिकला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सरावानन ने अपनी शिकायत में कहा है कि शशिकला ने उन्हें अपहरण कर गोल्डेन बे रिजार्ट में रखा था। शिकायत में शशिकला के साथ के पलानीस्वामी का नाम भी है।
विज्ञापन



- शशिकला बंगलूरू जेल सरेंडर करने पहुंचीं।


- कोवाटुर के गोल्डेन बे रिजार्ट के बाहर भारी संख्या पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एआईडीएणके के विधायकों को इसी रिजार्ट में रखा गया है।



कोर्ट से सरेंडर करने के लिए अतिरिक्त समय देने के इंकार के बाद एआईएडीएमके नेता शशिकला जेल जाने के लिए बेंगलूरु रवाना हो चुकी हैं। सरेंडर करने से रवाना होने के पहले शशिकला मरीना बीच स्थित जयललिता की समाधि पर पहुंची। वहां उन्होंने जयललिता की समाधि पर फूल चढ़ा और नतमस्तक हो उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एआईएडीएमके नेता शशिकला को सरेंडर करने के लिए समय देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधित संपत्ति के मामले में शशिकला को दोषी ठहराते हुए चार साल की सज़ा सुनाई थी। इस फैसले के बाद तमिलनाडु की राजनीति एकदम से गर्मा गई थी।


कोर्ट के इस फैसले के बाद शशिकला ने आनन-फानन विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पलानी स्वामी विधायक दल के नए नेता चुने गए। कोर्ट ने उन्हें तुरंत सरेंडर करने का निर्देश भी दिया था.। लेकिन शशिकला ने अदालत से समय देने की अपील की थी। 

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद शशिकला एआईएडीएम के विधायक दल की नेता चुनी गई थीं। इससे पहले उन्हें पार्टी महासचिव बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed