{"_id":"6831b6c471764cfaf80be9c6","slug":"sarma-s-inability-to-show-proof-to-back-pak-link-charges-is-his-weakness-claims-gogoi-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'पाक से जुड़े आरोपों के समर्थन में सबूत न दिखा पाना उनकी कमजोरी', हिमंत बिस्व सरमा पर गौरव गोगोई का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'पाक से जुड़े आरोपों के समर्थन में सबूत न दिखा पाना उनकी कमजोरी', हिमंत बिस्व सरमा पर गौरव गोगोई का तंज
Sat, 24 May 2025 05:38 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 05:38 PM IST
सार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान से जुड़े आरोपों के समर्थन में सबूत न दिखा पाना सरमा की कमजोरी है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा पर गौरव गोगोई का तंज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शनिवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से उनके के खिलाफ 'पाकिस्तान कनेक्शन' के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश करने में असमर्थता उनकी कमजोरी है। पड़ोसी देश की अपनी कथित यात्राओं पर कोई स्पष्टीकरण जारी करने से बचते हुए, गौरव गोगोई ने कहा कि लोगों को धैर्य रखना चाहिए क्योंकि मुक्केबाजी मैच के अंत में नॉकआउट पंच मारा जाता है।
'सीएम हैं, आईटी सेल के ट्रोल नहीं'
अपने लोकसभा क्षेत्र जोरहाट के अंतर्गत मजुली में गौरव गोगोई ने कहा, 'जब भाजपा की आईटी सेल मुझ पर झूठे आरोप लगाती है, तो कोई हैरानी नहीं होती। लेकिन जब एक राज्य का मुख्यमंत्री कुछ कहता है, तो हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने आरोपों को साबित भी करेगा। मुख्यमंत्री और ट्रोल में कुछ तो फर्क होना चाहिए।'
यह भी पढ़ें - Politics: 'वे कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे', नीति आयोग की बैठक पर जयराम रमेश की टिप्पणी पर भाजपा का तंज
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस सांसद गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं। सरमा ने यहां तक कहा था कि गोगोई आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे, वहां ट्रेनिंग ली थी और वहां की सरकार से मिलकर काम किया था। गौरव गोगोई ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद, बेतुका और बकवास' करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पाकिस्तान दौरा भारत सरकार की जानकारी में था और इसमें कुछ भी गुप्त नहीं था। गोगोई ने कहा, 'पहले दिन से ही हम सबूत मांग रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से कोई प्रमाण नहीं आया है। यही उनकी कमजोरी है। अगर सबूत नहीं दिए गए, तो जनता का विश्वास भी उन पर से उठ जाएगा।'
'क्या हम फिल्म देख रहे हैं?'
जब मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के इस बयान पर गौरव गोगोई से सवाल किया गया कि 'सारे सबूत 10 सितंबर तक जनता के सामने रखे जाएंगे', तो कांग्रेस सांसद ने तंज करते हुए कहा, 'क्या हम कोई फिल्म देख रहे हैं, जिसमें रिलीज डेट पहले से तय होती है? यह 'सिंघम 1' या 'सिंघम 2' नहीं है।' गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री सरमा की बातों को ज्यादा महत्व नहीं देती। उन्होंने कहा, 'हम उनके शब्दों को महत्व नहीं देते, हम जनता की बातों को महत्व देते हैं।'
यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: हर दिन हो रही जासूसों की गिरफ्तारी, विश्लेषकों ने बताया सरकार के लिए ये कितनी बड़ी चुनौती
पंचायत चुनाव में धमकी का आरोप
कांग्रेस नेता ने हाल में हुए पंचायत चुनावों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'भाजपा और उसके सहयोगियों ने लोगों को धमकी दी कि अगर उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया, तो उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनाव परिणामों से संतुष्ट नहीं है और पार्टी अब से ही जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं से मिल रही है ताकि अगली बार रणनीति और मजबूत बनाई जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन