फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sarita s nair jailed for six years in solar panel scam

सोलर पैनल घोटाला : धोखाधड़ी में सरिता एस नायर को छह साल कठोर कारावास की सजा

Wed, 28 Apr 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोझिकोड।
एजेंसी, कोझिकोड। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Apr 2021 03:22 AM IST
सार

  • प्रथम श्रेणी की न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) के निम्मी की अदालत नेे सरिता को धोखाधड़ी सहित चार विभिन्न अपराधों में कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
sarita s nair jailed for six years in solar panel scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोलर पैनल घोटाले से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने सरिता एस नायर को दोषी ठहराते हुए छह साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। केरल में कांग्रेस के नेत़ृत्व वाली पिछली यूडीएफ  सरकार के दौरान यह घोटाला हुआ था। सरिता इस चर्चित घोटाले में दूसरी आरोपी हैं।

विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने तीसरे आरीपी मनीमोन को बरी कर दिया है। वहीं पहले आरोपी बीजू राधाकृष्ण के कोरोना संक्रमित होने की वजह से क्वारंटीन अवकाश के आवेदन पर अदालत ने उस पर फैसला रोक दिया है।
विज्ञापन


मामले में प्रथम श्रेणी की न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) के निम्मी की अदालत नेे सरिता को धोखाधड़ी सहित चार विभिन्न अपराधों में कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर प्रत्येक अपराध के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी ने पिछले सप्ताह सरिता को तिरुवनंतपुरम में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था। कोझिकोड लाए जाने के बाद अदालत ने उसे रिमांड पर भेज दिया था। सरिता के खिलाफ अदालत में पेश नहीं होने के कारण वारंट जारी किया गया था।


कोझिकोड के मूल निवासी अब्दुल मजीद की ओर से मामले में वर्ष 2012 में पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों सरिता नायर और बीजू राधाकृष्णन ने उनके कार्यालय और घर में सोलर पैनल स्थापित करने के अलावा उनकी कंपनी में फ्रेंचाइजी देने के लिए उससे 42.70 लाख रुपये लिए थे। उसने कहा कि इसके बावजूद न तो अनुबंध को पूरा किया गया और न ही धन वापस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed