{"_id":"64861fa4697a20503f017454","slug":"saraswati-vaidya-murder-case-her-four-sisters-recorded-their-statements-before-the-police-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Murder Case: मुंबई में लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बहनों ने मांगा इंसाफ, कराई शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Murder Case: मुंबई में लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बहनों ने मांगा इंसाफ, कराई शिकायत दर्ज
Mon, 12 Jun 2023 12:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:55 AM IST
सार
बता दें कि मनोज और सरस्वती मुंबई के मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी में लिव-इन में रहते थे। 8 जून को फ्लैट से सरस्वती के शव के कई टुकड़े बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पार्टनर मनोज साने को सरस्वती की हत्या के गिरफ्तार में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी ने किया बड़ा खुलासा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में हुई सरस्वती वैद्य की हत्या के मामले में उसकी तीन बहनों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। मृतका की तीनों बहनें आरोपी मनोज साने से काफी नाराज हैं। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग पुलिस से की है।
फ्लैट में मिले थे सरस्वती के शव के कई टुकड़े
बता दें कि मनोज और सरस्वती मुंबई के मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी में लिव-इन में रहते थे। 8 जून को फ्लैट से सरस्वती के शव के कई टुकड़े बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पार्टनर मनोज साने को सरस्वती की हत्या के गिरफ्तार में गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया था कि सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी। साथ ही मनोज ने पुलिस को बताया था कि वह एचआईवी पॉजिटिव था और उसने सरस्वती के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया।
पूछताछ में बताया बाप-बेटी जैसा रिश्ता
इससे पहले आरोपी साने ने पूछताछ में बताया था कि सरस्वती के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता था। सरस्वती ने जहर पीकर आत्महत्या की थी, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई के बारे में सोचकर डर गया और शव को ठिकाने लगाकर खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। वहीं सरस्वती की बहनों ने शुक्रवार को दावा किया था कि सरस्वती वैद्य ने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया था, लेकिन उनके बीच उम्र का काफी फासला होने के कारण इस जोड़े ने इसे सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताई थी सोची समझी हत्या
सरस्वती हत्याकांड में आरोपी मनोज साने के बयानों पर पुलिस शुरू से ही यकीन नहीं कर रही थी। पुलिस इसे सोची समझी हत्या बता रही है। पुलिस ने आशंका जताई कि साने ने शव के कुछ टुकड़े टॉयलेट में भी बहाए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता था, मनोज यह बात स्वीकार चुका है और तीन जून की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। लिहाजा, संभव है कि मनोज ने उसकी पहले हत्या कर दी हो और फिर बाद में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई हो।