फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sant Kabir Nagar case: BJP MP-MLA sitting together on the bike before shoe War 

पहले बाइक पर साथ बैठे और फिर सांसद-विधायक ने जूता युद्ध कर लिया

Sun, 10 Mar 2019 04:20 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Sun, 10 Mar 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar case: BJP MP-MLA sitting together on the bike before shoe War 
भाजपा सांसद-विधायक जूता प्रकरण

भाजपा ने संतकबीर नगर में जनता से जुड़ने के लिए बाइक रैली निकाली थी। इस बाइक रैली में विधायक राकेश सिंह बघेल मोटर साइकिल चला रहे थे और पीछे सांसद शरद त्रिपाठी बैठे थे। यह दावा हम नहीं विधायक राकेश सिंह बघेल कर रहे हैं। बघेल का कहना है कि उन्हें न तो अंदाजा था और न ही सपने में सोचा था कि कुछ दिन बाद ही जरा सी बात पर सांसद जी का पारा इतना चढ़ जाएगा।

विज्ञापन


बीच में क्यों कूदे बघेल
 
बघेल की इस सफाई पर सांसद शरद त्रिपाठी का अमर उजाला से कहना है कि आखिर वह गलत क्या कर रहे थे? क्या वह विभाग के इंजीनियर से कुछ पूछ नहीं सकते थे? इतना भी अधिकार नहीं है। आखिर वह समीक्षा बैठक थी। सांसद त्रिपाठी कहते हैं कि विधायक राकेश सिंह बघेल को बीच कूदने की जरूरत क्या थी? और फिर पहले आक्रामक कौन हुआ? सांसद त्रिपाठी का कहना है कि आप पूरा वीडियो देखिए। हम जन प्रतिनिधि हैं। आखिर मान-सम्मान भी कोई चीज होती है। हम सांसद हैं, वह विधायक हैं। इसका तो ख्याल रखते। सांसद त्रिपाठी के अनुसार जरा उनका तेवर और मुंह से बोले गए शब्द तो सुनिए।
विज्ञापन


सांसद से बाद में चर्चा करने को ही तो कहा

त्रिपाठी के इस तर्क पर राकेश सिंह बघेल का कहना है कि जो हुआ, वह सबके सामने है। वहां मीडिया भी थी, अधिकारी और मंत्री भी थे। बघेल के अनुसार पहले जूता सांसद त्रिपाठी ने चलाया, बाद में उन्होंने भी हाथ से तमाचे जड़े। जरूर इस दौरान आवेश में होने के कारण उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गया। लेकिन सांसद त्रिपाठी ने भी कोई कम नहीं कहा है। पूरा वीडियो देख लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed