फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjeev Bhatt's wife said, my husband is victim of political vendetta

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी बोली- मेरे पति राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार

Mon, 08 Jul 2019 01:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Bhatt's wife said, my husband is victim of political vendetta
संजीव भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्वेता भट्ट ने कहा कि संजीव को दोषी ठहराए जाने के बाद से उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय रहा है और मेरी जान को भी खतरा है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने श्वेता के आरोपों को सरासर झूठ करार दिया है। उनका कहना है कि वह मामले में निष्पक्ष ट्रायल के बारे में गलत धारणा बना रही हैं।
विज्ञापन

 
पिछले माह संजीव भट्ट को 1990 के हिरासत में मौत के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। श्वेता के मुताबिक, उनके पति ने न ही किसी को गिरफ्तार किया और न ही हिरासत में लिया, क्योंकि उनके पास यह अधिकार नहीं था। 
विज्ञापन


मृतक ने भी मजिस्ट्रेट या किसी अन्य के सामने हिरासत में प्रताड़ना की शिकायत नहीं की। उन्होंने राज्य सरकार पर उनकी पैतृक संपत्ति को अवैध बताकर गिराने और सुप्रीम कोर्ट से मिली सुरक्षा हटाने का आरोप भी लगाया। साथ ही बताया कि उनके पति की सजा के खिलाफ परिवार हाईकोर्ट में अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed