फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut lashed out at BJP, mentioned from Law Minister to Rahul Gandhi, know everything

Sanjay Raut: 'न्यायपालिका-जजों को धमकी दी जा रही', कानून मंत्री पर संजय राउत का बड़ा हमला, जानें और क्या बोले?

Sun, 19 Mar 2023 01:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

राउत ने कहा, 'देश में जारी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। इसलिए उनका सांसद सदस्यता रद्द करने का आंदोलन चल रहा है।'

विज्ञापन
Sanjay Raut lashed out at BJP, mentioned from Law Minister to Rahul Gandhi, know everything
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने रविवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बचाव भी किया। राउत ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को सरकार के खिलाफ बोलने नहीं दिया जाता है। राउत ने कहा, 'देश में जारी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। इसलिए उनका सांसद सदस्यता रद्द करने का आंदोलन चल रहा है।'
विज्ञापन


राउत ने कहा, कानून मंत्री ने कुछ रिटायर्ड जजों को 'भारत विरोधी गिरोह' का हिस्सा बताया है। ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन


और क्या बोले राउत? 
संजय राउत ने कानून मंत्री किरण रिजिजु का भी जिक्र किया। कहा, 'न्यायपालिका को धमकी दी जा रही है। कानून मंत्री न्यायपालिका से कहते हैं कि जो हम बोल रहे हैं उसे अगर आपने नहीं किया तो हम देखेंगे। ये क्या है? इसका क्या मतलब निकाला जाए? साफ-साफ वो न्यायपालिका को धमकी दे रहे हैं। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ कहते हैं कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है, लेकिन हकीकत तो ये है कि दबाव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, 'जिस पद पर रहते हुए कभी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखी थी, उसी पद पर बैठे जज को आप (कानून मंत्री) धमकी दे रहे हैं? यह भाषा कानून मंत्री को शोभा नहीं देती। सत्ता में आने के बाद से ये सरकारें दखल दे रही हैं। सरकार सुप्रीम कोर्ट को अपनी जेब में डालने की कोशिश कर रही है।' 

उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए पूछा कि क्या सरकार के खिलाफ बोलना गुनाह है? क्या शासकों की यह इच्छा है कि देश की न्यायपालिका स्वतंत्र न रहे? देश के कानून मंत्री ने न्यायपालिका को धमकी दी है।  राउत ने कहा, 'वो (भाजपा सरकार) कहते हैं कि हमारी बात सुनो और हम तुम्हें राज्यपाल बना देंगे, तुम्हें लोकसभा भेज देंगे, तुम्हें एक आयोग का अध्यक्ष बना देंगे... ये लाभ लो या पूछताछ का सामना करो।'


राउत बोले- राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर हो रहे विवाद पर भी राउत ने अपनी बात रखी। भाजपा द्वारा राहुल से माफी मांगने की बात पर राउत ने कहा, 'राहुल माफी नहीं मांगेंगे। राहुल को आखिर क्यों माफी मांगनी चाहिए? उनके बजाय बीजेपी के कई नेताओं को आज माफी मांगनी चाहिए। सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। सरकार माइक बंद कर रही है। मुझ जैसे लोगों का मुंह बंद करने के लिए जेलों में डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed