फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said If the 16 MLAs including CM Shinde are disqualified today, then this traitors will be finish

Maharashtra: ‘...तो हो जाएगा गद्दारों का सफाया’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शिंदे गुट पर संजय राउत का हमला

Thu, 11 May 2023 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 10:57 AM IST
सार

पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी, जिससे उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट गई थी। इसमें परिणामस्वरूप महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी और उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Sanjay Raut said If the 16 MLAs including CM Shinde are disqualified today, then this traitors will be finish
संजय राउत - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षित फैसला आज सुनाया जा सकता है। इस बीच, उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर आज सीएम शिंदे समेत 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिए जाए तो गद्दारों की यह जमात खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक संकट से संबंधित उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुटों की याचिकाओं पर इस साल मार्च में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने वाले शिवसेना के 16 विधायकों (शिंदे गुट) को अयोग्य ठहराने की मांग भी शामिल थी।

विज्ञापन

पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी, जिससे उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट गई थी। इसमें परिणामस्वरूप महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी और उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। महाविकास अघाड़ी की सरकार तत्कालीन शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर चला रही थी। बाद में एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से गठबंधन कर सरकार गठन का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के फैसले ने महाराष्ट्र में सभी को चौंकाकर रख दिया। जब ये बात तय हो गई कि शिंदे और भाजपा मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं, तब देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। लेकिन 'आखिरी समय' में महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी एकनाथ शिंदे को मिली और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा था।



पाकिस्तान में आज जल रहा संविधान
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का क्या होगा इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। इस बीच, संजय राउत ने कहा कि विधायक अयोग्य होंगे, सरकार आएगी, सरकार जाएगी, राजनीति में ये चीजें होती हैं, लेकिन इस देश का भविष्य जल्द तय होगा। पाकिस्तान में आज आप संविधान को जलता हुआ देख रहे हैं क्योंकि यह संविधान के अनुसार काम नहीं करता था। विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। सरकारें गिराई जाती हैं, सरकारें लाई जाती हैं। इस देश में यह तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed