फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut in Saamana, says, Big challenge before Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi to revive Congress

संजय राउत बोले: कांग्रेस को फिर से मजबूत करना राहुल और प्रियंका के लिए एक बड़ी चुनौती, लोकमान्य तिलक से लें प्रेरणा

Sun, 12 Dec 2021 01:36 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों के सामने अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करने की बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Sanjay Raut in Saamana, says, Big challenge before Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi to revive Congress
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों के सामने अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करने की बड़ी चुनौती है और इससे पार पाना इतना आसान नहीं है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने कहा कि गांधी भाई-बहनों को लोकमान्य तिलक से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने कांग्रेस को राजनीतिक क्रांति के हथियार में बदल दिया था। 'सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत ने लिखा कि उन्होंने पिछले सप्ताह राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की थी। राउत ने कहा कि बैठक के दौरान, राहुल गांधी ने उनसे कहा कि कांग्रेस में नेता बनने और बनाने की व्यवस्था बंद हो गई है और कांग्रेस ने कभी भी वरिष्ठ नेताओं का अपमान नहीं किया। 

विज्ञापन


राउत ने लिखा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को बहुत कुछ दिया है लेकिन जब पार्टी को उनकी जरूरत होती है तो वे अलग स्टैंड ले रहे होते हैं। राउत ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझसे कहा कि इस स्थिति में मैं क्या कर सकता हूं?  शिवसेना के नेता ने अपने स्तंभ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में लिखते हुए कहा कि दोनों भाई बहनों की कार्यशैली भी बहुत अलग है, लेकिन कहा कि उनके बीच एकमत है।
विज्ञापन


राहुल से विचार करने के बाद ही प्रियंका गांधी फैसला लेती हैं: राउत
संजय राउत ने कहा कि दोनों के सामने कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। राउत ने कहा कि यदि आप किसी भी राजनीतिक चर्चा में प्रियंका गांधी से त्वरित रुख की उम्मीद करते हैं, तो वह कहती हैं कि उन्हें अपने भाई के साथ चर्चा करनी होगी। इनमें आगामी गोवा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed